देहरादून:-(Weather) राज्य के इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

uttarakhand weather update
देहरादून:-राज्य उत्तराखंड में अभी भी मौसम मे कोई अन्तर नहीं है पहाड़ों में अभी भी बारिश जारी है।बारिश बर्फबारी से फिलहाल राहत के आसार नहीं है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश- बर्फबारी,ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में तथा 29 और 30 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है। विशेषकर उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़,बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

वहीं पहाड़ों मे हो रही बारिश बर्फबारी से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Ad_RCHMCT