युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal uttarakhand

युवती के साथ बलात्कार व गर्भवती करने के मामले में मनेरी पुलिस द्वारा 1 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

एक युवती द्वारा कोतवाली मनेरी पर एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देने, बलात्कार कर गर्भवती करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों को उक्त मामले मे आरोपी युवक की गिरफ्तारी तथा त्वरित कानूनी कर्रवाई के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त प्रकरण मे विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीडिता, गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर मामले को 64 बीएनएस(बलात्कार के केस) मे तरमीम किया गया तथा आरोपी युवक को आज मनेरी, झरने के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT