मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा हादसा टला, फ्लीट को धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में गुरुवार को बड़ी चूक देखने को मिली। सचिवालय से गढ़ी कैंट स्थित हिमालय सांस्कृतिक केंद्र की ओर रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री की फ्लीट में लगी पायलट कार बंद हो गई। इसके बावजूद फ्लीट बिना पायलट कार के ही आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

जैसे ही फ्लीट सचिवालय गेट से बाहर निकली, गेट पर खड़ी इंटरसेप्टर पुलिस कार भी खराब हो गई। इसके बाद पुलिस और अन्य कर्मचारी मिलकर कार को धक्का देकर स्टार्ट करने में सफल हुए।

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में यह घटना चिंता का विषय है, क्योंकि वाहन हमेशा चुस्त-दुरुस्त होने चाहिए। इस साल जुलाई में भी सीएम की फ्लीट में जिप्सी की फिटनेस समाप्त होने के कारण सुरक्षा में खामी सामने आई थी। इसके अलावा, सचिवालय गेट पर निजी वाहन खड़े होने से भी फ्लीट को आधा घंटा इंतजार करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में स्वरोजगार की नई मिसाल! नाबार्ड और DCFR के सहयोग से युवा अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन के रोल मॉडल।

इस घटना से सवाल उठ रहे हैं कि सीएम सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंधों में लगातार लापरवाही क्यों हो रही है, जबकि सरकार हर साल पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए भारी बजट देती है।

Ad_RCHMCT