रामनगर: किचन में जली हालत में मिला व्यक्ति का शव

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-रामनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहाँ एक आदमी की कमरे में जलने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक द्वारा सूचित दी गई की एक व्यक्ति जो नीलकंठ मंदिर गुलरघट्टी रामनगर के पास निवास करता है जिसका नाम पन्ना उम्र लगभग 45 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

जो कमरे में जलने से मृत्यु हो गई है जो अकेले रहता था और मजदूरी करता था।शराब अधिक सेवन करता था. इस सूचना पर मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति किचन में जली हुई अवस्था में मृत पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

FSL टीम को मौके पर बुलाया गया पंचायतनामा की आवश्यक कार्रवाई की गई। फायर टिम द्वारा मौके पर आकर फायर आडिट किया गया।

Ad_RCHMCT