धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन, जब पूरे प्रदेश में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही थी, उसी शुभ अवसर पर पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लंबे समय से खाली पड़े पांच मंत्री पदों को लेकर अटकलें चल रही थीं और कई विधायक चार वर्षों से इस मौके का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 2026 के नवरात्रि के दौरान यह इंतजार खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

नए मंत्रियों में रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी, देहरादून की राजपुर सीट से खजानदास, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक और भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। साथ ही, जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनके पिछले चार वर्षों के कार्य प्रदर्शन को भी अहम आधार माना गया है।

Ad_RCHMCT