डीएम की बड़ी कार्रवाईः शर्तों के उल्लंघन पर तीन ठेकेदारों और एक जेई पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क कटिंग और निर्माण कार्यों में शर्तों के लगातार उल्लंघन को लेकर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा एक्शन लिया है। रोड कटिंग और निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने, खुले गड्डे छोड़ने और शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन ठेकेदारों और एक जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

यह कार्रवाई उस समय की गई जब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड कटिंग के लिए दी गई अनुमति के बावजूद भी कार्यदायी संस्थाएं और ठेकेदार मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही के कारण सड़क पर मलबा फैलने और खुले गड्डों से जनमानस की जान को खतरा उत्पन्न हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

डीएम सविन बंसल ने क्यूआरटी गठित कर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पाया गया कि ठेकेदार रात के समय काम करने की अनुमति होने के बावजूद दिन में भी कार्य कर रहे थे और काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए थे। इसके अलावा, सड़कों पर खुदाई की जा रही थी, लेकिन रिस्टोरेशन कार्य और बेरिकेटिंग मानक के अनुसार नहीं हो रहे थे, जिससे सड़क पर चलने वालों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सख्त कार्रवाई करते हुए डीएम सविन बंसल ने राजपुर रोड, पटेलनगर और नेहरू कालोनी क्षेत्रों में तीन ठेकेदारों और एक जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके साथ ही, डीएम ने कड़ी चेतावनी दी कि यदि ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

डीएम का कहना था कि जनमानस की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द कार्य को सही तरीके से संपन्न करें, ताकि शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ad_RCHMCT