उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी, दरों में इतने प्रतिशत की वृद्धि

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने बिजली की दरों में औसतन 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से पूरे राज्य में लागू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

इस बढ़ोतरी का असर सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रहे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत दी है। राज्य के लगभग 4.64 लाख BPL उपभोक्ताओं की बिजली दरों में केवल 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

UERC ने बताया कि बिजली उत्पादन, खरीद, ट्रांसमिशन और वितरण की लागत में बढ़ोतरी के कारण दरों में संशोधन आवश्यक हो गया था। आयोग का दावा है कि यह बढ़ोतरी सुनिश्चित करेगी कि बिजली कंपनियों को वित्तीय रूप से स्थिर रखा जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

विभिन्न श्रेणियों में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी:

उपभोक्ता श्रेणीवृद्धि (%)
घरेलू उपभोक्ता5.66%
अघरेलू उपभोक्ता4.97%
सरकारी सार्वजनिक उपयोग5.02%
प्राइवेट ट्यूबवेल7.82%
एलटी इंडस्ट्री (Low Tension)4.61%
एचटी इंडस्ट्री (High Tension)5.91%
मिक्स लोड उपभोक्ता5.37%
रेलवे6.26%
ईवी चार्जिंग स्टेशन9.29%
Ad_RCHMCT