अल्मोडा। यहां जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन सहित प्रदेश भर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और यह प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है| आज अल्मोड़ा पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए अभ्यर्थियों कि पुलिस भर्ती के संदर्भ में बताया जा रहा है की पुलिस भर्ती में प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है| इतना ही नहीं अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच से लेकर दौड़ तक पूरी प्रक्रिया में अभ्यार्थियों की सहायता की जा रही है|
पेयजल की समुचित व्यवस्था शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान की गई है| इतना ही नहीं धूप से बचने के लिए भर्ती स्थल पर ही विभिन्न स्थानों पर टेंट की व्यवस्था भी की गई है|आपको बता दें अल्मोड़ा समेत प्रदेश में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई से आरंभ हो चुकी है, जिसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।




