किसान आत्महत्या प्रकरणः अब SIT करेगी गहन और निष्पक्ष जांच

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT की कमान महिला आईपीएस अधिकारी और पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) नीहारिका तोमर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्टील कारोबारी के घर और दफ्तर पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी

इससे पहले, कोतवाली आईटीआई काशीपुर में 26 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नई गठित SIT इन आरोपियों की भूमिका, घटना के पीछे के कारण और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करेगी।

SIT में शामिल अधिकारी हैं: कोतवाली आईटीआई प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, कोतवाली काशीपुर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, प्रभारी एसओजी ऊधमसिंह नगर जसवीर चौहान, प्रभारी चौकी कुंडेश्वर चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाली कुंडा से हरविंदर कुमार, एसओजी काशीपुर से विनय यादव और एसओजी रुद्रपुर से भूपेंद्र आर्या।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसाः यमुनोत्री हाईवे पर कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाएगी। SSP मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि SIT साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  13 मार्च डेडलाइन: हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिलेगी दोगुनी रफ्तार

इस मामले में अब तक दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि संबंधित चौकी को लाइन हाजिर किया गया है। प्रशासन ने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Ad_RCHMCT