बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) यहाँ हुआ हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। टिहरी ज़िले के नरेंद्रनगर के पास स्थित कुंजापुरी मंदिर के निकट गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 28 यात्री सवार थे, जो दर्शन के लिए कुंजापुरी मंदिर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी जिलाधिकारी और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।
अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार कई लोगों की मौत की सूचना आ रही है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है।

Ad_RCHMCT