नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व विधायक, जताया शोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से दुःखद समाचार सामने आया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों और समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत

राजेश जुवांठा वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वे एक ईमानदार, सरल और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और व्यवहार की क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना की जाती रही। वे उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक सौगात: 3460 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन

पूर्व विधायक राजेश जुवांठा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से थे। उनकी माता शांति जुवांठा विकासनगर नगर पालिका की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस हिरासत में PRD जवान की मौत, तीन कर्मी लाइन हाजिर

राजेश जुवांठा अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पुरोला व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT