कालाढूंगी में 15 साल पुराने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी के निकटवर्ती कालाढूंगी में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 साल पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाया। कोटाबाग क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि से 15 फड़, खोखे और टीनशेड हटाए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

 उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और कोटाबाग बाजार से शेष अतिक्रमण हटाने के लिए कल भी अभियान जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT