Corbetthalchal ramnagar garjiya Girija Mata- रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में देर रात एक हाथी मंदिर के पुल पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो गया। पुल तक पहुंचने के लिए हाथी ने करीब 40 सीढि़यां चढ़ीं। उसने वहां दुकानों के सामान को तहस-नहस कर दिया। करीब दो घंटे पुल पर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।
कैमरे में वीडियो के अनुसार हाथी बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे मंदिर के पास पहुंचा। हाथी के उत्पात से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पुल में सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया। बताया कि हाथी इससे पूर्व भी सीढि़यों पर चढ़ने का प्रयास कर चुका है। यह पहली बार है कि हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया।
वहीं वन विभाग ने भी गस्त बड़ा दी है।


