हाईस्कूल का रिजल्ट खराब होने पर घर से भागी छात्रा, पुलिस ने की बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी निवासी एक छात्रा हाईस्कूल परीक्षा में फेल होकर घर से भाग गई। इसकी सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर छात्रा को बरामद कर लिया। जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पुलिस के अनुसार बीती शाम हल्द्वानी के चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बालिका हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई और निराश होकर घर से बिना बताए चली गई। उसकी मां ने स्थानीय चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

सूचना मिलते ही  प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव दिनेश चंद्र जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Ad_RCHMCT