सूबे में मेडिकल फैकल्टी के लिए बनेगी पृथक स्थानांतरण नीति: डॉ. धन सिंह रावत…….चिकित्सा शिक्षा विभाग में होगी शत-प्रतिशत नियुक्ति व प्रमोशन………

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalदेहरादून-प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत मेडिकल फैकल्टी के लिए जल्द ही पृथक स्थानांतरण नीति लागू की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड-2025’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।


डॉ. रावत ने कहा कि इस विशेष नीति के माध्यम से मेडिकल फैकल्टी के स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी और स्पष्ट बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करते हुए एक व्यावहारिक और संतुलित नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश


उन्होंने यह भी घोषणा की कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में शत-प्रतिशत नियुक्ति एवं पदोन्नति की जाएगी। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के साथ ही आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नए पद भी सृजित किए जाएंगे। विभागीय कार्मिकों को समय पर प्रमोशन का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार विशेष रूप से कार्य कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी, जिससे पहाड़ी इलाकों में सेवा देने के लिए अधिक चिकित्सकों को प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT