रद्द ट्रेनों की वापसी से खुशखबरी, सफर हुआ फिर से आसान और सुहाना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सर्दियों के दौरान घने कोहरे की वजह से तीन माह के लिए स्थगित की गई 26 ट्रेनें रविवार से फिर से पटरी पर लौट आई हैं। ट्रेनों के दोबारा संचालन शुरू होने से लंबे समय से परेशान यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर के बाहर मिला मुर्गे का सिर, जांच में निकली अलग सच्चाई

कोहरे के चलते रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल में संचालित 26 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। इसके अलावा करीब 12 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए थे। इनमें कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल थीं, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर पुलिस ने कसा शिकंजा, शराब पीते 30 हुड़दंगी पकड़े गए

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा था और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया था। अब मौसम में सुधार और दृश्यता बेहतर होने के बाद सभी प्रभावित ट्रेनों का नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और लंबी दूरी के सफर की योजना बना रहे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Ad_RCHMCT