शासन ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इन्हें नवीन तैनाती स्थल में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

शासनस्तर से मिली जानकारी के अनुसार आईएएस हरि चन्द्र सेमवाल से सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास सिंचाई, लघु सिंचाई का पदभार वापस लिया गया है। जबकि वह पंचायती राज महानिदेशक संस्कृति, सचिव मानवाधिकार आयोग पद पर बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जबकि आईएएस चन्द्रेश कुमार यादव को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई का प्रभार डाॅ आर राजेश कुमार को सौंपा गया है। वह अपने पूर्व से चले आ रहे विभागों का कामकाज भी यथावत देखते रहेंगे।

Ad_RCHMCT