हल्द्वानीः प्रशासन ने ध्वस्त किया अवैध अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को लालडांठ क्षेत्र में नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था के लिए बड़ा फेरबदल, SSP ने बदले कई थाना-चौकी प्रभारी

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लालडांठ में चौथे स्थान पर अतिक्रमण हटाकर जमीन नगर निगम के अधिकार में ली गई है। मिश्रा ने आगे कहा कि कब्जा की गई भूमि का उपयोग जनहित में किया जाएगा और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सरकारी उपक्रम भी स्थापित किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगी। अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि सरकारी जमीनों का सही उपयोग हो सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

Ad_RCHMCT