हल्द्वानीः नहर में गिरा युवक, पुलिस और जल पुलिस ने शुरू किया खोज अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

पुलिस और जल पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि व्यक्ति को जल्द से जल्द खोजा जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि नहर किनारे के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल जाता, तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT