उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश, अगले 5 दिन बरतें विशेष सतर्कता

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेशभर में 10 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से शनिवार, 5 जुलाई को राज्य के 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। विभाग ने संबंधित प्रशासन और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।

कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी शनिवार को अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बाकी तीन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6 से 10 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क अवरोध, और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। विभाग ने प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT