यहां युवती की एक गलती पड़ी भारी, व्हाट्सएप पर निजी वीडियो वायरल ,मुकदमा दर्ज ,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

आज के आधुनिक युग में सोशल मीडिया प्लेटफार्म में किसी की वीडियो इतनी तेजी से वायरल होती है इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और आज के वक्त में कुछ शरारती लोगों के द्वारा लोगों की निजी वीडियो को वायरल करने की कई खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां प्रेमनगर की महिला के साथ ऐसा ही हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हड़कंप: नैनीताल और उत्तरकाशी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

दरअसल युवती ने गलती से अपनी एक प्राइवेट वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दी। जिसे देखते ही उसके साथ जुड़े कुछ लोगों ने डाउनलोड कर लिया। इनमें से एक ने सारी हदें ही पार कर दीं। दरअसल एक व्यक्ति ने वीडियो को वायरल कर दिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।


युवती ने मामले की तहरीर प्रेमनगर थाने को दी। जिसमें उसने बताया कि 12 फरवरी को उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर गलती से एक प्राइवेट वीडियो लग गया था। बाद में उसे दोस्तों ने बताया तो उसने तुरंत वीडियो हटा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर वीडियो उसके पास होने की जानकारी दी। जब युवती ने उससे वीडियो डिलीट करने का आग्रह किया तो उसने संबंध बनाने की बात कह दी।

पीड़िता द्वारा युवक की बात ना मानना उसे भारी पड़ गया। उसने युवती की निजी वीडियो वायरल कर दी। आरोप है कि उसके एक जानने वाले ने ही ये हरकत की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित सक्षम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती ने यह वीडियो अपने किसी दोस्त के साथ बनाई

Ad_RCHMCT