यहां चीनी मिल में 50 लाख से ज्यादा की हेरफेर आई नजर, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कई बार सरकारी महकमे में लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में खाली पड़ी चीनी मिल परिसर से 8200 शीरा गायब हो जाने के बाद से चीनी मिल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार बता दें कि इस मामले में अफसर कह रहे हैं कि हजारों कुंतल शीरा लीकेज के कारण बह गया है। झाड़ियां होने से लीकेज नजर नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

मामला गड़बड़ नजर आने पर बैठी जांच।प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा चीनी मिल से निकला 82 सौ कुंतल शीरा, खाली पड़ी सितारगंज चीनी मिल में रखवाया गया। इसके बाद दोबारा इस शीरे की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी गई। पिछले दिनों जब शीरे का हिसाब किताब हुआ,तो करीब 50 लाख रुपये से अधिक का हेरफेर नजर आया।

पड़ताल की तो पता चला कि सितारगंज मिल में रखे शीरे का कोई हिसाब-किताब नहीं है। इस मामले में चीनी विभाग गड़बड़ी और लापरवाही के लिए आबकारी विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहा है। चीनी विभाग का तर्क है कि चीनी मिल में शीरे की देखरेख का जिम्मा आबकारी विभाग का होता है।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

उत्तराखंड शुगर्स के एमडी उदयराज ने कहा कि शीरा गायब होने की पड़ताल कराई जा रही है। शीरा लीकेज के कारण बहा या गायब किया गया, इसकी रिपोर्ट मांगी है। सभी जिम्मेदार लोगों का जवाब तलब किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

आबकारी विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आबकारी विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि चीनी विभाग ने बताया है कि शीरा बह गया है। वो इसके लिए लीकेज को वजह बता रहे हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अफसरों से भी रिपोर्ट मंगाई जा रही है ताकि असल कारण पता चल सके।

Ad_RCHMCT