यहां पुलिस ने 2 बदमाशों को 6 माह के लिए किया जिला बदर, फिर भी इलाके में दिए दिखाई ,गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के द्वारा अपराधियों के जिला बदर के कई बार कार्यवाही की जाती है जिससे कि शहर में शांति व्यवस्था बनाई जा सके एक ऐसी बड़ी खबर हल्द्वानी से भी सामने आ रही है यहां पर पुलिस ने दो बदमाशों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है जिलाबदर होने के बाद भी क्षेत्र में घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जिलाबदर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” मिशन में एक और बड़ी सफलता: ₹3 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार निसार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूरी मस्जिद जिलाबदर अभियुक्त है। बावजूद इसके वह क्षेत्र में ही घूमता पाया गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर भेजा गया।
वहीं लाइन नंबर 8 में संदिग्धावस्था में खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-आज फिर रामनगर में  मदरसों का औचक निरीक्षण, एक मदरसा सील – दो दुकानों के घरेलू गैस सिलेंडर भी सीज

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज उर्फ शावेश पुत्र स्व. अब्दुल कय्यूम निवासी विलाली बनभूलपुरा बताया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गुंडा एक्ट में निरूद्ध है और उसे जिलाबदर किया गया है। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूमता पाया गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी , उप निरीक्षक सादिक हुसैन ,कांस्टेबल रिजवान अली, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT