राज्य में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में बड़ी खबर चंपावत से सामने आ रही है यहां पर आपरेशन क्रैक डाउन के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब चेकिंग के दौरान एसओजी व पुलिस को एक दुकान से चार किलो चरस व दो पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस बीच पुलिस कार्रवाई के दौरान दुकानदार फरार हो गया। जिसे बाद में धर दबोच लिया गया पकड़ा गया व्यक्ति 2003 में 1 किलो चरस के साथ जेल गया था जिसे न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद वह छूट के आया और फिर इस कारोबार में लग गया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि एसओजी व पुलिस टीम मंगलवार की देर शाम को चेकिंग के लिए निकली थी इस दौरान टीम को नुक्ता प्रसाद (59) पुत्र पूरन लाल निवासी वार्ड नंबर पांच नई बस्ती की दुकान से चार किलो चरस व दो पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार हो
गया। जिसे रात में भैरव मंदिर पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु भुवन पांडेय, कांस्टेबल अजय कुमार, सुनील कुमार व नवल किशोर शामिल रहे।




