राष्ट्रीय अवकाश का फायदा उठाकर कराया जा रहा अवैध निर्माण, प्रशासन ने रूकवाया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां अवैध निर्माणों पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। बावजूद इसके अवैध निर्माण करने वाले मौकों की तलाश में हैं। स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश का फायदा उठाकर भोलानाथ गार्डन में अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने इस निर्माण पर रोक लिया दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) सीएम धामी के निर्देश पर डीपीआरओ के आदेश रद्द

बताया जाता है कि भोलानाथ गार्डन में एक अवैध निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगाई हुई थी। पूर्व में उसका चालान भी किया गया था। बावजूद इसके 15 अगस्त को भोलानाथ गार्डन में हरीश जोशी द्वारा अपने भवन के प्रथम तल में चालान होने के बावज़ूद भी निर्माण किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉   अब कालाढूंगी का प्रभार संभालेगा ये अधिकारी, नैनीताल डीएम ने दिए आदेश

इस पर नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से कार्य रोक दिया। साथ ही 15 अगस्त राष्ट्रीय अवकाश होने के बाद भी लेबर बुला कर कार्य करवाये जाने के कारण सहायक श्रम आयुक्त को भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु पत्राचार किया गया है।

Ad_RCHMCT