फतेहपुर रेंजर जंगल में गुलदार ने एक और महिला को बनाया अपना शिकार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले फतेहपुर रेंज में गुलदार ने दो दिन में दो महिलाओं को मार डाला। आज फतेहपुर रेंज जंगल में दमुवाढूंगा के कुमाऊं कालाेनी निवासी रिटायर्ड सूबेदार आनंदराम की पत्नी इंदिरा देवी पशुओं के लिए चारा काटने जंगल गई थीं। इसी बीच तेंदुए ने महिला पर हमला कर मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना: खनन कारोबारी की गोली लगने से मौत

मौके पर वन विभाग व पुलिस टीम पहुंच गई है। वन विभाग आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि फतेहपुर रेंज में पिछले छह महीने से गुलदार लगातार नुकसान कर रहा है। विभाग अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले फतेहपुर रेंज के ही भदयूनी गांव की महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया था।

Ad_RCHMCT