इस जिले में एसएसपी ने कोतवाल समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

ख़बर शेयर करें -

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से चम्पावत जिले में पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके आदेश एसएसपी की ओर से जारी किए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक योगेश उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर से पुलिस कार्यालय चम्पावत भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इसके अलावा, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को जगवाण थानाध्यक्ष बनबसा से एएचटीयू बनबसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक पूरन सिंह, जो थाना लोहाघाट में कार्यरत थे, अब चौकी प्रभारी मनिहार गोठ के रूप में कार्य करेंगे।

उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को एएचटीयू बनबसा से थानाध्यक्ष बनबसा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उप निरीक्षक ओम प्रकाश को थाना टनकपुर से चौकी प्रभारी बूम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

इसके साथ ही, उप निरीक्षक हरीश पुरी को प्र. सम्मन सैल से थाना लोहाघाट भेजा गया है, उप निरीक्षक नवल किशोर को प्रभारी चौकी मनिहारगोठ से पुलिस कार्यालय चम्पावत में स्थानांतरित किया गया है, और उप निरीक्षक दिलबर सिंह भण्डारी को प्रभारी चौकी मनिहारगोठ से थाना बनबसा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

यह तबादला पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों को उनकी नई भूमिकाएं निभाने का अवसर प्रदान करेगा।

Ad_RCHMCT