दुःखद- अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सर्राफ की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे में सर्राफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गोरापड़ाव में 35 वर्षीय सर्राफ कमलेश सोनी की सोमवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने उनकी पहचान की और घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

पुलिस के अनुसार, कमलेश सोनी, जो हल्द्वानी से गोरापड़ाव की ओर बाइक चला रहे थे, को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने टीम के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बाद में परिजनों की जानकारी के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया।

Ad_RCHMCT