सावधान! नंबर प्लेट गायब की तो बाइक भी होगी जब्त; “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया पुलिस एक्शन मोड में।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस का कड़ा रुख

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज

प्रैस नोट

डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

चोरगलिया पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता:–
चोरगलिया क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम ने उन बाइकर्स को चिन्हित किया जो पहचान छुपाने की नीयत से बिना नंबर प्लेट के या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने ऐसी कुल 35 बाइकों को सीज किया है:
▫️चौकी कुंवरपुर: कुल 15 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 6 बाइकें वर्तमान में भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

▫️थाना चोरगलिया: कुल 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 बाइकें अब भी थाने में खड़ी हैं।

⭕ परिजनों की भूमिका पर पुलिस का सख्त संदेश:-
अभियान के कई मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह देखने में आया है कि बच्चे घरों में ऐसी बिना नंबर वाली बाइकें खड़ी करते हैं और घरवाले उन पर ऐतराज करने के बजाय ‘मौन स्वीकृति’ देते हैं। अभिभावकों को समझना होगा कि यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी या अपराध को जन्म दे सकती है।”

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

👉 एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छुपाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT