“मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है वाल्मीकि समाज”, मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने नगर पालिका प्रशासन के सम्मुख उठाई मांग।

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक:12 मई 2026 दिन मंगलवार प्रात: 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रामनगर मंडल अध्यक्ष श्री इन्द्रपाल सिंह जी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामनगर श्री आलोक उनियाल जी को वाल्मीकि बस्ती बंबाघेर रामनगर छोटी नहर के किनारे निवासियों की गली रास्तों की परेशानी को लेकर पथ प्रकाश के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि वाल्मीकि समाज आपके आधीन शहर में कार्य करता है फिर भी मूल भूत सुविधाओं से बचित है, उनके घरों के रास्तों में गुप अंधेरा है रोशनी तक नहीं है आज भी वाल्मीकि समाज सुविधाओं के मामले में कई दशक पीछे है सरकारी कल्याणकारी योजनाएं उन तक पहुंच ही नहीं पातीं हैं,ना ही उनको यह पता है कि सरकार अनुसूचित जाति के लिए क्या कर रही है, सरकारी तंत्र उनके बीच कभी नहीं आते चलते चलते श्री इन्द्रपाल सिंह जी ने नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिकारी अधिशासी अधिकारी जी से भेंट की और समय के अभाव में‌ वालमिकि समाज की केवल दो ही विषयों लाइट और सफाई से जुड़े कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश पर चर्चा की नगर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह जी ने कहा कि पक्के और कच्चे कर्मचारियों की आपके यहां दो वर्ग है,पक्के कर्मचारियों को तो रविवार का अवकाश घोषित है, परन्तु कच्चे कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलता है कई बार उन्हें सप्ताहिक अवकाश का आश्वासन दिया गया है परन्तु ग्राउंड में नहीं दिया गया है उनको भ्रमित कर रखा गया है सप्ताह में एक दिन उनको चिंता मुक्त फ्री अवकाश नहाने कपड़े धोने दवा आराम के लिए दिया जाये, जिसमें इ०ओ० साहब ने आश्वासन भी दिया कहा बैठक में प्रस्ताव रखुंगा और जल्दी ही इस पर निर्णय लिया जाएगा, मैंने शुक्रवार को अवकाश का प्रस्ताव दिया था जिस पर इओ साहब ने कहां कि जुम्मे की नमाज और बजार भी बंद रहता है सफाई की बात इओ साहब ने
रखी तो इन्द्रपाल सिंह जी ने कहा कि शनिवार का दिन कच्चे कर्मचारियों को अवकाश घोषित किया जाना चाहिए यह सुझाव इओ साहब को कहा है जिसमें रविवार का दिन पक्के कर्मचारियों को अवकाश मिलता है इस सुझाव और घोषणा के सम्बन्ध में फिर एक और पत्र नगर पालिका परिषद को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रामनगर मंडल सिघृ देगा , जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की टीम नगर उपाध्यक्ष शुभम कुमार, बव्लु आर्या , लक्क्ष कुल श्रेष्ठ, अक्षय मनराल,अंकुश, लक्ष्मी , भूवन आर्या, विनोद कुमार आर्य प्रिंस कुमार, दीपक पवार,आकाश दीपू विकास ,मो० सुहेल आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT