एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश, ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पीएम मोदी के आह्वान पर ऊर्जा बचत व आत्मनिर्भर भारत के लिए छोटे संकल्प लेने का आग्रह किया।

घटना का विवरण:
दिनांक 10.05.2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्रांतर्गत गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ की दुकान के पास एक संदिग्ध कार जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी, को रोका गया।

वाहन के चालान की प्रक्रिया के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अत्यधिक अभद्रता की। अभियुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दी गई। इसके पश्चात, अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  वाहनों में काली फिल्म, अवैध नीली बत्ती और गलत नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस कार्यवाही:
उक्त प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर दिनांक 11.05.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO. 154/2026 धारा–132/221/351(2)(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलीजेंस के अधार पर फरार अभियुक्त लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन कार (संख्या- UK 18B 1989) को भी पुलिस कब्ज़े में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 197 में से 169 होम स्टे में मिली भारी अनियमितता।

गिरफ्तारी अभियुक्त: लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं।

⚠️एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश:
एसएसपी नैनीताल का यह सख्त संदेश है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT