सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने किया बसगांव पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण; ₹59 लाख की लागत से हो रहा निर्माण।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। 

मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कल कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी, शेष जिलों में शुष्क मौसम।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सारा परियोजना अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है उसका पूर्ण लाभ क्षेत्रीय जनता को मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाय, विभागीय अधिकारी भी स्वयं समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT