जनता दरबार: मंडलसेरा में बिजली और नदी गांव में पानी की किल्लत दूर करने के लिए अधिकारियों को डेडलाइन।

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर 11 मई 2026 (सूचना विभाग)

जनता दरबार में शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
पेयजल, सड़क व अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें शिकायतकर्ताओं द्वारा सड़क, बिजली, पानी व गैस,डीजल पेट्रोल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के क्रम में मंडलसेरा में लाईट नहीं आने, विद्युत लाइन शिफ्ट करने, नदी गांव में पानी की समस्या , गिरि छीना सड़क में गड्ढों को भरने को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए
ज्वाला देवी वार्ड में ट्यूब वेल के लिए भूमि चिन्हित करने को लेकर जल संस्थान और ईओ को आवश्यक कार्यवाही करने और चौरा भैरुचौबट्टा सड़क के सुधारीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अभियंता को निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन ‘हैलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत कॉलिंग करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT