एम0पी0 हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर में मेंधावी छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -


कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी, विद्यालय प्रबंधक विनय जिंदल, उपप्रबंधक अनिल जिंदल, अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य संजीव कुमार शर्मा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंतजार खत्म! सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द आ रहा है डिजीलॉकर पर; ऐसे करें सबसे पहले चेक!


विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि इस वर्ष 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय के छात्र अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड टॉप किया एवं दो छात्राओं निहारिका सती तथा नमिता पड़ेलिया ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विज्ञान अध्यापिका नीलम सुंदरियाल द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण में गौरव शर्मा एवं चारु चन्द्र तिवारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि अक्षत गोपाल को दो वर्षों तक निःशुल्क शिक्षा विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।
कार्यक्रम में बोर्ड कार्यालय के शोध अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मेवालाल, चेतन स्वरूप, प्रभाकर पाण्डे, राजीव शर्मा, रजनीश आर्या, के0 सी0 त्रिपाठी, के0 के0 फुलेरिया, सी0 एस0 मिश्रा, एस0 वी0 चंद आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT