मानसून और चारधाम यात्रा को लेकर मदन कौशिक का बड़ा एक्शन, आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर ली हाई लेवल मीटिंग!

ख़बर शेयर करें -

 वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक ने आगामी मानसून और चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) में तैयारियों की समीक्षा की। कौशिक ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

त्वरित रिस्पांस पर ज़ोर: किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी देरी के शुरू होने चाहिए।

मानसून पूर्व तैयारी: नालों की सफाई, नदियों का चैनलाइजेशन और संवेदनशील इलाकों में मेडिकल पोस्ट बनाने के आदेश।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

गर्भवती महिलाओं और ट्रेकर्स की सुरक्षा: संवेदनशील क्षेत्रों में फंसे लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार करने को कहा।

दवाइयों का स्टॉक: मेडिकल रिस्पांस टीम को पर्याप्त दवाइयों और राहत सामग्री के साथ तैयार रहने के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

मदन कौशिक का बयान: “हमारी सरकार के लिए यात्रियों की सुगम यात्रा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।”

Ad_RCHMCT