देशहित में पीएम की अपील: स्वदेशी अपनाएं, ईंधन बचाएं और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाएं

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वर्तमान वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के छोटे-छोटे प्रयास भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

🔸 ईंधन बचाने की अपील
पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और रेलवे सेवाओं का अधिक उपयोग करें तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

🔸 वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स
संसाधनों की बचत के लिए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस, वर्चुअल मीटिंग्स और ‘वर्क फ्रॉम होम’ जैसी व्यवस्थाओं को फिर बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

🔸 विदेश यात्रा में संयम
एक वर्ष तक अनावश्यक विदेशी यात्राओं और छुट्टियों से बचने की अपील की, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

🔸 सोने की खरीद पर रोक लगाने का आग्रह
परिवारों से आग्रह किया गया कि अगले एक वर्ष तक समारोहों और कार्यक्रमों में सोने के आभूषण खरीदने से बचें, जिससे देश की विदेशी मुद्रा सुरक्षित रहे।

🔸 स्वदेशी अपनाने पर जोर
दैनिक उपयोग की वस्तुओं में विदेशी ब्रांड्स के बजाय भारतीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

🔸 किसानों के लिए संदेश
रासायनिक खाद के उपयोग को 25-50% तक कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने और डीजल पंपों की जगह सोलर पंप इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Ad_RCHMCT