दुःखद-कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट मे आये दरोगा,मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह ‌नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत हो गई। वह दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डालने के दौरान सोलर लाइट की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad_RCHMCT