रामनगर-अवैध आरा मशीन और प्रकाष्ठ भण्डारण के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में सागौन व शीशम जब्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal आज दिनाँक 24-09-2025 से अल्ली खों में उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के नेतृत्व में वन सुरक्षा दल तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, काशीपुर रेंज स्टाफ तथा कोतवाली काशीपुर से पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी। संयुक्त छापे के दौरान मो० इस्लाम पुत्र हॉजी जमीर अहमद निवासी हजरतनगर, अल्लीखा के टाल में एक आरा मशीन अवैध रूप से संचालित पायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

छापे में हजरतनगर अल्लीखों काशीपुर में अवैध प्रकाष्ठ भण्डारण में कार्यवाही करते हुए एक अन्य टाल से 13 नग शीशम प्रकाष्ठ विभिन्न नपत तथा सागौन प्रकाष्ठ 46 नग विभिन्न नपत का अवैध भण्डारण पाया गया।

अवैध आरामशीन, सागौन व शीशम प्रकाष्ठ का भण्डारण भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन) 2001 की सुंसगत धाराओं में दण्डनीय अपराध होने के कारण विभागीय अभिरक्षा में लेकर रामनगर कार्यशाला परिसर में सुरक्षित रखा गया। जिनकी फर्द मौके पर तैयार की गयी। उक्त तीनों प्रकरण में विधिक गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

संयुक्त कार्यवाही में निम्नानुसार अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे- श्री संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (जसपुर), तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, श्रीमती किरन साह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, श्री देवेन्द्र सिंह रजवार, वन क्षेत्राधिकारी, काशीपुर वन क्षेत्र, श्री अशोक कुमार टम्टा, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, वन सुरक्षा दल तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर श्री विपिन पलड़िया, वन दरोगा, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, श्री मगन लाल, वन दरोगा, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, श्री कंचन कुमार पलड़िया, एस आई, कोतवाली काशीपुर तथा काशीपुर रेंज स्टाफ, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर व कोतवाली काशीपुर की संयुक्त टीम।

Ad_RCHMCT