कांवड़िए ने गंगनहर में लगा दी छलांग, बचाने के लिए दूसरा भी कूदा, दोनों बहे, तलाश

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। शनिवार सुबह दो कांवड़िए नहर में डूब गए। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर दोनों कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल पाया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा खुलासा: जाति छुपाकर की गई जमीन डील रद्द

पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व थानाध्यक्ष सहित 12 पर गंभीर आरोप, सुखवंत की मौत के पीछे का सच सामने

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT