ट्रैवल संचालक ने सस्ते में टूर कराने के नाम पर हड़प लिए 60 हजार, पैसे वापस मांगने पर दे डाली धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सस्ते में टूर कराने के नाम पर ट्रैवल संचालक ने एक व्यक्ति से हजारों की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में  गुरूनानकपुरा हल्द्वानी निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह ने कहा है कि उसकी मुलाकात बीते दिनों रायपुर रोड, देहरादून में रहने वाले तुषार शर्मा पुत्र सुधीर कुमार शर्मा नामक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि वह टूर एंड पैकेज कंपनी का व्यवसाय करता है। साथ ही उसे सस्ते में टूर कराने का लालच देकर झांसे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इसके बाद उससे अलग-अलग किश्तों में 60 हजार की रकम खाते में डलवा ली गई।इसके बाद न तो उसे टूर पर भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। यहां तक कि रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT