काशीपुर:-यहाँ प्रशासन की अवैध खनन पर छापेमारी,तो CCTV मे वाहन छोडकर भागते हुए दिख रहे अवैध खनन कर रहे ड्राइवर,कंडक्टर,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कल रात्रि काशीपुर में अवैध खनन एवम अवैध खनन परिवहन की चेकिंग के दौरान ड्राइवर, कंडक्टर वाहन छोड़ कर भागते नजर आए।

प्राप्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उप जिलाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

उप जिलाधिकारी द्वारा देर रात्रि की गई छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई, जैसे ही उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे गाड़ी के चालक वहां से भाग गए, 4 गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग के द्वारा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

प्रत्येक गाड़ी का 15 हजार रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा आज प्रातःकाल में कुंडेश्वरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करते हुए 80 हजार रुपए का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान
Ad_RCHMCT