रामनगर में नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगो से लाखो की धोखाधड़ी का आरोप

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में हमारे देश में बेरोजगारी इस कदर तक बढ़ चुकी है कि हमारे देश से युवा बाहर जाकर नौकरी करने की कोशिश करते हैं और कई बार युवाओं के साथ अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले सामने आते रहते हैं कि ऐसा ही मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर रामनगर में अलग-अलग लोगों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर क्षेत्र के ही नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग

मंगलवार को कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला खताड़ी व गुलरघट्टी के चार लोगों द्वारा समूह बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोपितों ने दुबई में एक कंपनी में पैकिंग हेल्पर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में किसी से 70 हजार तो किसी से डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। बेरोजगार होने की वजह से करीब 50 लोगों द्वारा उधार लेकर पैसे दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल विजेताओं को जल्द मिल सकती है सीधी नौकरी

दो माह पूर्व उन्हें दुबई के लिए फ्लाइट पकडऩे को दिल्ली भेजा गया। जब वे लोग दिल्ली पहुंचे तो फ्लाइट निरस्त कर दी गई। जब उन्होंने आरोपितों से कहा कि तो उनके द्वारा दुबई भेजने की प्रक्रिया में कुछ कागजी कमी की बात कहते हुए और पैसे की मांग की गई। इसके बाद वह कई बार आरोपितों के घर अपने पैसे वापस करने के लिए गए तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन हत्या मामला: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह-अभियुक्ता को 5 साल की सजा

धोखाधड़ी के पीडि़त लोगों द्वारा संयुक्त रूप से तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच करेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में मो. अहमद, नौशाद, गुड्डू, अहमद रजा, तसलीम, खालिद, वसीम, नाजिम, फिरोज, आसिफ, यामिन के हस्ताक्षर हैं।

Ad_RCHMCT