प्यार, गुस्सा और हत्या: परिवार ने ही कर दी महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्यार और रिश्तों का खौफनाक खेल सामने आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामला कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले का है। यहां बेड़ीनाग में लापता हुई महिला सुनीता देवी (44) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने वाले युवक और उसके परिवार के विरोध में महिला के पिता ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी किनारे से महिला का सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मामला 19 सितंबर 2025 का है, जब कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। महिला का कोई सुराग न मिलने पर मामला अगले महीने सिविल पुलिस को सौंपा गया। जांच में पता चला कि बागेश्वर जिले के किसमिला निवासी विजय प्रसाद (22) ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

पुलिस के अनुसार, महिला से अपने से दोगुनी उम्र में विवाह करने की वजह से विजय के पिता रमेश राम (42) और अन्य परिजन नाराज थे। उन्होंने अपने बेटे विजय और महिला के संबंध को रोकने के लिए रमेश के चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर सुनीता देवी की हत्या कर शव रामगंगा में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महिला का बैग, दुपट्टा और अन्य सामान बरामद किया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि घटना को समय काफी बीत गया है, इसलिए महिला का शव मिलना कठिन है, लेकिन खोजबीन जारी है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT