वफादारी निकली नकली! भरोसे की आड़ में नौकरानी ने कर डाली लाखों की चोरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही लाखों रुपये नकद और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, और उसके पास से चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया है।

घटना 8 अक्टूबर की है, जिसका खुलासा 10 अक्टूबर को हुआ।  हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान निवासी मनीष चौहान ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में काम करने वाली शशि देवी उर्फ छोटी ने ₹8.30 लाख नकद, एक सोने की अंगूठी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा निदेशालय में बवाल: हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय पूछताछ और अन्य तकनीकी पहलुओं से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान नौकरानी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसके जगजीतपुर स्थित किराए के मकान पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ में शशि देवी ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसके कमरे से ₹2.77 लाख नकद बरामद हुए। जब पुलिस ने बाकी रकम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने पैसे और जेवरात घर के बाहर गली में रेत के नीचे छुपा दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ₹3.47 लाख नकद, 4 जोड़ी चांदी के बिछुए, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, और एक सोने की अंगूठी बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में ज्ञान और संस्कृति की धारा, मुख्यमंत्री ने किया छात्र सम्मान

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹6.24 लाख नकद और महत्वपूर्ण जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT