नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं प्लांट में गैस रिसाव से कई कर्मचारी प्रभावित, अस्पताल भर्ती

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से कई कर्मचारियोंकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन कर्मचारियों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, चौपाल से उठी सलाखों तक की राह

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, आखिर प्लांट में गैस रिसाब कैसे हुआ इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT