दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, जिंदा जलाने का प्रयास

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। विवाहिता ने दहेज के कारण अपने पति व अपनी ससुराल वालों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। महिला थानेदार द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्राम सफरपुर का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत खनेडा ने बताया कि विवाहिता उमा पत्नी पवन का आरोप है कि गत 17 फरवरी 2022 को उसकी शादी ग्राम ढण्डेरा निवासी पवन के साथ हुयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

शादी के बाद से ही पवन व उसकी ससुराल वाले उसके मायके वालों से दहेज में 1 लाख रूपये और लाने की मांग करते रहते थे। रकम न देने पर अक्सर उसे पीटते भी रहते थे। गत दिवस उसकी ससुराल वालों ने उसका सिर जलते चूल्हे में देकर उसे जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT