मिस्त्री पर पुत्र को गंगनहर में धक्का देकर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। रंजिशन पुत्र को गंगनहर में धक्का देकर मारने का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया है। इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत सोलानी पार्क का है। घटना की बाबत कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि कंवर पाल निवासी ग्राम शिवगढ थाना लक्सर का आरोप है कि उसका पुत्र मोनू लक्सर में एक मिस्त्री के पास बाईक मरम्मत का कार्य सीख रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उक्त मिस्त्री मोनू को लेकर गत दिवस यहां सोलानी पार्क में आया था। इसके बाद उक्त मिस्त्री ने उसके पुत्र मोनू को गंगनहर के तेज बहाव में धक्का दे दिया था। जल पुलिस द्वारा गंगनहर में मोनू को तलाश किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT