राज्य व जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में नियुक्त किए गए सदस्य

ख़बर शेयर करें -

शासन ने चुनाव आचार संहिता से पहले राज्य व जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सदस्यों की तैनाती की है। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून में सेवानिवृत्त आईपीएस पुष्पक ज्योति, अजय जोशी और उच्च न्यायालय में वकालत मोहन चन्द्र तिवारी सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

जबकि जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन वल्दिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसी तरह जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण हल्द्वानी में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक दिनेश चन्द्र तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

Ad_RCHMCT