दिनदहाड़े मर्डर: तिब्बती बाजार में गैस एजेंसी मालिक को गोलियों से भूना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे भरे बाजार भगदड़ मच गई।घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: शादी के दबाव में युवती का अपहरण, पत्थरों से हमला

 राजधानी देहरादून में बुधवार को दिनदहाड़े डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त तिब्बती मार्केट में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा को गोली मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े तो अर्जुन शर्मा खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट, शामियाना और ज्वलनशील सामान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन शर्मा आईटीबीपी इलाके में रहते थे और जीएमएस रोड पर ‘अमर दीप’ नाम से भारत गैस एजेंसी चलाते थे। वे रोज की तरह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और वापस घर लौटते समय हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चलती टाटा पंच कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे करोड़ों रुपये के संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अर्जुन और उनके भाई को उनकी मां ने संपत्ति से बेदखल कर रखा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad_RCHMCT