बिहार में एनडीए की धमक, उत्तराखंड में जश्न का धूमधाम—ढोल, आतिशबाजी और मिठाई!

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/रुद्रपुर/मसूरी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त और संभावित जीत को लेकर उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने इसे संगठन की मजबूती और केंद्र व बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार धमकियां, देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी, अलर्ट

नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट, जो पिछले दो महीने से बिहार चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे, ने बताया कि बिहार में एनडीए की जीत पहले से साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने विकास और भयमुक्त शासन को चुना है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

रुद्रपुर में भी भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर आतिशबाजी की और ढोल–नगाड़ों पर नृत्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता के विश्वास ने एनडीए को यह प्रचंड समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, STF ने 3 और दबोचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास का परिणाम बताया और कहा कि बिहार की जनता सुशासन और स्थिरता के पक्ष में स्पष्ट संदेश दे रही है।


Ad_RCHMCT